एक साल का सफर और सबसे लोकप्रिय रहे 10 लेख और लेखिकाएं

एक साल का सफर और सबसे लोकप्रिय रहे 10 लेख और लेखिकाएं

आवाज वही, अंदाज नया 

सभी कॉमरेड्स को पिंक सलाम।  जैसा कि आप सब जानते हैं आपके पिंक कॉमरेड मंच ने अपने 1 साल का सफर पूरा कर लिया है
आपका मंच पिंक कामरेड अब एक नए अंदाज के साथ आवाज बुलंद कर रहा है| आप सबके मन में उत्सुकता होगी क्यों  ? तो एक कहावत है "परिवर्तन ही एकमात्र यथार्थ हैं " |

एक साल के सफर में हमारे पाठकों  , टीम कॉमरेड सदस्या और निवेशकों ने पिंक कॉमरेड के तहत एक नयी सोच को आगे बढ़ाना चाहा ,ये बदला हुआ लोगो , वेबसाइट और उनसे सम्बंधित बाकी कदम , हमारी उस बदली हुई सोच की तरफ जाते हुए कदम हैं | सोच जो पूरी तरह समर्थन करती हैं समानता और समान अधिकार की ।

एक साल के इस सफर में आपने हमारा साथ दिया है, उसके लिए तहे दिल से सभी  पिंक कॉमरेड्स का शुक्रिया |ये सफर आप सभी के बिना ना मुमकिन  था और न ही कभी , आपके बिना होगा | आप सभी इस मंच के स्तंभ हैं | एक साल पूरे होने पर हम उन  गुलाबी लेखिकाओं का नाम लेना चाहेंगें  जो  पिंक कॉमरेड की बुनियाद बने , जिन्होंने इस सपने को एक सच्चाईं बनाने में हर मुमकिन कोशिश की  और लगातार अपना प्यार, स्नेह और साथ कायम रखा है। इन लेखिकाओं के एक सबसे लोकप्रिय कहानी का लिंक हम नीचे दे रहें।  आप बेहतरीन लेख पढ़ने के लिए इन्हें फॉलो कर सकते हैं , और इनकी सबसे प्रिय कहानी को पढ़ सकते हैं -

1 - सारिका रस्तोगी - इनके लिखे लेख और कहानियाँ हमेशा से पाठकों के दिल पर राज करते आये हैं। सारिका जी के लेख नारी मन के कोमलता और आत्मविश्वास को बखूबी दर्शाते हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है -इमोशनल नहीं सवेंदनशील हूँ मैं 

2 -सुषमा तिवारी - इनके लिखे लेख में इंद्रधनुष के सभी रंग देखने को मिलते हैं। कभी हास्य ,कभी सवेंदनशील तो कभी सशक्त नारी के अवतार इनकी कहानियों और कविताओं में देखने मिल जाते हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- दहेज़ क्यों दें भला जब आपने माँगा ही नहीं 

3 - मधू कश्यप - इनके लिखे लेख महिलाओं के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास को जगाने वाले होते हैं। नयी उम्र की लड़कियां और महिलाएं मधु जी के लेख से काफी कुछ सीख सकती हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- पापा से कैसे कहूँ 

4 - रीना धीमान - इनकी लिखी कहानियां जीवन के कई रंगों पर प्रकाश डालती हैं। सार्थक सन्देश और जीवन को बेहतर बनाती रीना जी की कहानियां , पाठकों के मन को छूती आयी हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- क्या आप थॉट पोइज़निंग से झूझ रहे हैं 

5 - अंशू श्री सक्सेना - इनकी लिखी कहानियां सरल सौम्य और सुन्दर होती हैं। अंशु जी महिलाओं के जीवन से जुड़े हर पहलू पर बहुत ही सहजता से लिखतीं हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- मकड़जाल 

6 - सीमा प्रवीन गर्ग - इनके लिखे ब्लॉग्स विशेष दिनों की महत्वता और कहानियां खुले विचारों को दर्शाती हैं ।

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- एक लड़का भी पैड खरीद सकता है 

7 - मधू धीमान - इनके ब्लॉग्स और कहानियां महिलाओं के लिए समाज फैली भ्रांतियां को बखूबी दर्शाती हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- 40 की उम्र के बाद 

8 -  स्नेहलता त्रिपाठी बिष्ट - इनके लेख और कहानियाँ सशक्त और निर्भीक लेखन की पहचान हैं। महिलाओं के जीवन का यतार्थ कड़वे और सच्चे शब्दों में दर्शाती इनकी कहानियां और कवितायेँ रूढ़िवादी समाज की सोच पर करारा प्रहार करती हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- ससुराल का पहला दिन और घुटन 

9 - श्रुति त्रिपाठी - इनकी लिखी कहानियों में भावनाओं का सागर छुपा रहता है। लड़कियों  के जीवन के अनेकों पहलू को खूबसूरत शब्दों में पिरोकर पाठकों के दिल पर राज करती हैं इनकी कहानियां। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है- हमारे घर में नहीं होता ऐसा 

10 - सरोज पवन - इनके लेख और कहानियां स्त्री जीवन का ठहराव और अनेकों सीख देने वाले होते हैं। नारी मन की उथल पुथल को इनके लेख बखूबी दर्शाते हैं। 

लेखिका का सबसे लोकप्रिय ब्लॉग है-  झूठी इज़्ज़त 

आपके साल भर के इस खूबसूरत और सशक्त साथ के लिए पिंक कॉमरेड की पूरी टीम आपकी आभारी है। आगे भी साथ बनाये रखें और इस पिंक क्रांति को आगे बढ़ाने में हमारा सहयोग करें। 

हर रोज़ पिंक कॉमरेड मंच से हज़ारों महिलाएं जुड़ रहीं है और उसी में से कुछ नयी लेखिकाएं भी अपने लेखन की छाप गुलाबी दीवार पर बना रहीं हैं। यूँही लिखतीं रहें ,और हम पूरी कोशिश करेंगे की मंच से जुडी सभी लेखिकाओं का मनोबल यूँही बनाये रखें और उन्हें पहचान दिलाने में सफल हो। 

धन्यवाद ,

टीम - द पिंक कॉमरेड 

 

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2