आओ जानें शम्मी नारंग जी को

दोस्तों आओ मिलवाते हैं आपको, आवाज़ की दुनिया में एक बहुत ही जाने पहचाने व्यक्तित्व से। जी हाँ, मै बात कर रही हूँ शम्मी नारंग जी की।
आया कुछ याद ? नही?
तो चलिए मेट्रो से एक सफ़र पर निकलते हैं।।। तो सुना “दरवाजे आपकी बाईं तरफ खुलेंगे”, पहचानते हैं इस आवाज़ को आप या नही ?
दोस्तों यही आवाज़ है शम्मी नारंग जी की। क्या आप ये भी जानते हैं कि नारंग जी की आवाज़ ना सिर्फ दिल्ली मेट्रो बल्कि गुडगाँव, मुंबई, बैंगलोर, जयपुर और हैदराबाद मेट्रो में भी सुनती है।
उनकी आवाज़ सरब सांझी गुरबाणी की वजह से सिख समाज में भी छाई हुई है
वॉइस ऑफ़ अमेरिका से जो सफ़र हुआ, दूरदर्शन तक पहुँचा, और धीरे – धीरे जैसे दूरदर्शन की रेटिंग कम होनी शुरू हुई तो नारंग जी ने दूरदर्शन से रिटायरमेंट ली और इस क्षेत्र में इच्छुक लोगों को वॉइस-ओवर, जर्नलिज्म इत्यादि की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया।
तो कैसा लगा दोस्तों शम्मी नारंग जी को जानना।
What's Your Reaction?






