अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को मजेदार अंदाज में दी बधाई! Bollywood Khabri

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप स्टार पति निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। प्रियंका और निक ने शनिवार (22 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में माता- पिता बने प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को इस खास मौके पर बधाई दी है।
प्रियंका ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी।
उन्होनें लिखा था हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”
अभिनेत्री के इसी पोस्ट पर अब प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया है। प्रियंका और निक को बधाई देते हुए अनुष्का ने काफी मजेदार कमेंट किया।
अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी चर्चा में है. इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने प्रियंका और निक को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी और अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को ढेर सारी बधाई. तैयार हो जाओ स्लीपलेस नाइट के लिए और बेहतरीन सी प्यार भरी एक नई राइड के लिए.'
अनुष्का शर्मा का बधाई देने का तरीका लोगों को बहुत आ रहा है और उनकीं ये पोस्ट बहुत वायरल हो रहीं हैं ।
What's Your Reaction?






