गणतंत्र दिवस पर देश की पहली महिला फाइटर पायलट भावना कांत इतिहास रचने जा रही हैं

 गणतंत्र दिवस पर  देश की पहली महिला फाइटर पायलट भावना कांत इतिहास रचने जा रही हैं

आज भारत देश में बेटे ही नहीं बल्कि बेटियां भी इतिहास रच रही हैं और अपना नाम कमा रही है इसका उदाहरण है भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट भावना कांत , जो इस गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचने जा रही है | भावना कांत Republic Day 2021 परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर बनेंगीं | वे परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा होंगीं | मेक इन इंडिया थीम पर आधारित झांकी में एल सी ए तेजस , लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर , आकाश मिसाइल और सुखोई 30 MKI के मॉडल्स को प्रदर्शित किया जाएगा | इसके अलावा 2021 के गणतंत्र दिवस समारोह में कुल 42 एयरक्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे | जिसमें दो रफाल विमान शामिल हैं |                                                                             

परेड में शामिल होने की खबर पर भावना कांत ने कहा कि वह बचपन से टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड देखती आई हैं अब उसमें शामिल होंने का मौका मिल रहा है तो यह उनके लिए गर्व का पल है | उन्होंने कहा कि मैं रफेल और सुखाई के साथ साथ अन्य लड़ाकू विमान भी उड़ाना पसंद करूंगी |     भावना कांत बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखती हैं उनका जन्म बेगूसराय के रिफायनरी टाउनशिप में हुआ यहां उनके पिता IOCL मैं बतौर इंजीनियर के रूप में काम करते थे | भावना ने अपनी स्कूली शिक्षा बरौनी रिफायनरी डी एवी पब्लिक स्कूल से की और बेंगलुरु के बीएमएस कॉलेज से बीई इलेक्ट्रिकल की पढ़ाई की है | भावना बैडमिंटन , वॉलीबॉल और साहसिक खेल खेलना पसंद करती हैं |

उनकी खास रूचि फोटोग्राफी , खाना पकाना , तैराकी और ट्रैवलिंग में है | प्रशिक्षण के बाद भावना को फाइटर स्ट्रीम चुनने का अवसर मिला उन्होंने भारतीय वायु सेना में अपने पहले अनुभव को याद करते हुए कहा कि लड़ाकू विमान किरण पर स्पिन सोलों में उन्हें संदेह पैदा होने लगा क्या होगा अगर विमान ठीक नहीं हुआ तो ! आगे उन्होंने कहा कि अगर मैं इसे अभी नहीं करती हूं तो मैं हमेशा से डरते रहूंगी फिर मेरे अंदर के फाइटर पायलट ने काम संभाला और मैंने खुद कहा कि मैं ठीक हो जाऊंगी और अभिमान अच्छे से स्पिन हुआ इसीलिए मेरा आत्मविश्वास बढ़ा |                                                       

भारतीय वायुसेना के पायलट भावना कांत इस समय राजस्थान स्थित एयरबेस पर तैनात हैं | जहां वो मिग -21बाइसन फाइटर प्लेन उड़ाती हैं साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भावना को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस उपलब्धि के लिए भावना कांत को  बधाई दी है | उन्होंने ट्वीट करके लिखा है भावना गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है | भावना कांत की यह उपलब्धि तारीफे काबिल है | भावना कांत गणतंत्र दिवस की परेड के लिये तैयारियों में जुटी हुई है उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी |                                                                                                                                             

धन्यवाद                                                                 

रिंकी पांडेय

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0