क्यों 18 साल बाद टूटा साउथ के पावर कपल धनुष-ऐश्वर्या का रिश्ता ?

साउथ के एक्टर धनुष और सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें 18 साल बाद जुदा हो गई हैं। दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना रिश्ता टूटने की जानकारी दी। धनुष और ऐश्वर्या को साउथ का पावर कपल माना जाता था।
इस खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड भी सकते में आ गया।
दोनों को आदर्श कपल माना जाता था। धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफलतम सितारे हैं। ऐश्वर्या फिल्म डायरेक्टर हैं।
साउथ के पावर कपल धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत ने 18 साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया है. दोनों ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट में इनकी जानकारी दी।
उनके फैन्स के लिए यह खबर काफी शॉकिंग रही, साउथ के एक्टर धनुष और सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें 18 साल बाद जुदा हो गई हैं। दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना रिश्ता टूटने की जानकारी दी।
धनुष और ऐश्वर्या को साउथ का पावर कपल माना जाता था।
धनुष को अक्षय कुमार-सारा अली खान के साथ आई उनकी फिल्म अतरंगी रे को भी तारीफें मिली हैं और उनके काम को भी सराहा गया है। अतरंगी रे के पहले धनुष बॉलीवुड की रांझणा और शमिताभ में भी काम कर चुके हैं।
धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी।
धनुष ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा - हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर इसी तरह का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है...सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत!
कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में 2019 से ही कुछ ठीक नहीं था। धनुष-ऐश्वर्या का रिश्ता बाहरी दुनिया के लिए कुछ अलग था, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे अलगाव की शुरुआत हो चुकी थी।
What's Your Reaction?






