क्या आप दमकती त्वचा चाहती हैं ? जानिये विशषज्ञ की राय

हमारे शारीरिक स्वास्थ्य का सीधा सम्बन्ध हमारे खान पान से होता है, और हमारी त्वचा के स्वास्थ्य का सम्बंध शारीरिक स्वास्थ्य से। सीधे शब्दों में कहें तो त्वचा तभी स्वस्थ व चमकदार होगी जब आपका शरीर स्वस्थ है। और स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स खनिज पदार्थों का उचित समावेश हो, यानि कि संतुलित आहार बेहद आवश्यक है।
न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी तभी अच्छा रहता है जब आप शरीर को संतुलित आहार देते हैं।
संतुलित आहार में निम्नलिखित चीजों का उचित मात्रा में समावेश होता है-
1- कार्बोहाइड्रेट
2- प्रोटीन
3- खनिज लवण
4- विटामिन्स
5- वसा
6- जल
कार्बोहाइड्रेट-
इसका मुख्य कार्य शरीर को शीघ्र ऊर्जावान बनाना होता है। ये अनाजों तथा कुछ फलों सब्जियों में काफी मात्रा में पाया जाता है, जैसे गेहूँ, चावल, मक्का, आलू, शकरकंद, केला आदि।
प्रोटीन-
प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर की वृद्धि करना है
हमारे शरीर की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण के लिए यह अति महत्वपूर्ण है। ये सोयाबीन, दालों, मटर, माँसाहारी चीजों जैसे मीट, मछली, अन्डा एवं दूध, दही, पनीर में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
खनिज लवण-
ये अनेक रोगों से रक्षा करने के साथ ही रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इनकी प्राप्ति के मुख्य स्त्रोत हरी सब्जियाँ साधारण नमक, डेयरी उत्पाद आदि हैं।
विटामिन्स-
विटामिन्स कई प्रकार के होते हैं तथा अलग अलग विटामिन्स प्राप्त करने के लिए अलग अलग स्त्रोत हैं
ये फलों, सब्जियों, अंडा,पनीर, सूखे मेवों इत्यादि से मिलते हैं।
किसी भी विटामिन की शरीर में कमी हो जाए तो उससे सम्बंधित रोग उभर कर आता है। अतः सभी विटामिन्स भोजन में सम्मिलित होने चाहिए।
वसा-
इसका काम शरीर को ऊर्जा देना तथा शरीर के जोड़ों को मजबूत रखना है। ये तुरन्त शक्ति देती है। ये घी, तेल मक्खन जैसी चिकनाईयुक्त चीजों के अतिरिक्त अन्डा, मीट, मछली, पनीर व बादाम, अखरोट, मूँगफली में पाया जाता है।
जल-
हमारे शरीर में 70 प्रतिशत से अधिक जल विद्यमान रहता है। यह पसीने व मूत्र के रूप में शरीर की गंदगी को बराबर साफ करता है।
जल प्रत्येक व्यक्ति को सही मात्रा में ग्रहण करना चाहिए अन्यथा डीहाइड्रेशन जैसी समस्या सामने आती हैं जो अन्य कई समस्याओं का कारण हो सकती हैं।
अर्चना सक्सेना
What's Your Reaction?






