यूपी की पहली महिला मुख्यमंत्री जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने साथ सायनाइड का कैप्सूल ले के चलती थीं

उत्तर प्रदेश जो आजकल चुनावी दंगल को लेकर चर्चा में है ।अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन आज बात करते हैं यहां की पहली महिला मुख्यमंत्री के बारे में-
सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश ही नहीं, आजाद भारत में बनने वाली पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।
सीएम बनने के बाद भी वे साथ में सायनाइड लेकर चलती थीं, क्यों? चलिए जानें....
वे एक बंगाली परिवार से थीं. हरियाणा में जन्म हुआ. दिल्ली उनकी राजनीतिक जमीन बनी मगर वह मुख्यमंत्री बनीं उत्तर प्रदेश की. वह भी पहली मुख्यमंत्री।
सुचेता कृपलानी उन 15 महिलाओं में से एक थीं जिनको संविधान सभा में शामिल किया गया था।कांग्रेस के बैनर तले महिलाओं को संगठित करने का पहला काम सुचेता कृपलानी ने ही किया था।
25 जून 1908 को सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ था। सुचेता जब बड़ी हुईं तो वह आजादी की लड़ाई में कूदना चाहती थीं लेकिन 1929 में बहन और पिता के निधन के बाद उनके कंधों पर अपने परिवार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई थी। सुचेता कृपलानी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर पढ़ाना शुरू किया था। शिक्षक के तौर पर भी सुचेता स्टूडेंट्स को आजादी का पाठ पढ़ाया करती थीं।
उन्होंने सोशलिस्ट लीडर आचार्य जेबी कृपलानी से शादी कर ली. वह उम्र में सुचेता से 21 साल बड़े थे. दोनों के ही परिवार की तरफ से इस शादी का विरोध हुआ था.महात्मा गांधी भी शुरुआत में इस शादी के खिलाफ थे. उनका कहना था कि इस शादी के बाद वह अपने एक अहम व्यक्ति और स्वतंत्रता सेनानी जेबी कृपलानी को खो देंगे. लेकिन सुचेता ने इस पर उन्हें विश्वास दिलाया कि इस शादी के बाद उन्हें दो स्वतंत्रता सेनानी मिलेंगे. समय के साथ सुचेता ने अपनी ये बात सच भी साबित की।
1936 में सोशलिस्ट लीडर जे बी कृपलानी से शादी करने वाली सुचेता भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुईं थीं।
आजादी के बाद संविधान सभा बनी. इसमें सुचेता औरतों का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. संविधान बना. इसमें औरतों के अधिकारों को लेकर सुचेता मुखर रही थीं. नेहरू के ट्रिस्ट विद डेस्टिनी स्पीच से पहले इन्होंने वंदे मातरम गाया था. ये फेमस सिंगर भी थीं।
सुचेता कृपलानी पर लिखी गई किताब ग्रेट वुमन ऑफ मॉडर्न इंडिया नाम में जिक्र है कि जब वह नोआखाली में घूमती थी तो अपने साथ सायनाइड रखती थीं, क्योंकि उस वक्त वहां पर औरतें सुरक्षित नहीं थीं।
What's Your Reaction?






